बहराइच। जनपद के स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने आदेश जारी कर कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों का संचालन समय संशोधित कर दिया है। नया समय 22 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।

बीएसए के निर्देशानुसार अब जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा तथा अन्य बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
इससे पहले भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यालयों का समय अस्थायी रूप से सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। अब मौसम में सुधार और जिलाधिकारी की अनुमति के बाद विद्यालयों में पुनः नियमित समय लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
