लेखराज कौशल (जिला प्रभारी )
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए उनकी पद से बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने घोषणा की कि आठ अक्टूबर को नगरपालिका परिषद स्थित गांधी पार्क में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता एक दिवसीय भूख हड़ताल कर सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने लोगों से भी वोट से जुड़ी कथित अनियमितताओं के विरोध में सत्याग्रह में शामिल होने का आह्वान किया।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची, चुनाव प्रक्रिया और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी अपना विरोध जारी रखेगी। आठ अक्टूबर को होने वाले सत्याग्रह को लेकर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
इस दौरान पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, डा. वीसी शर्मा, आइसी शर्मा, रश्मि चौधरी, रामप्रसाद जाटव, कपिल शर्मा, नरेश भाटी, गौरव गर्ग, एडवोकेट फुरकान, आदेश शर्मा, सुधीर शर्मा, बॉबी त्यागी, गोपाल भारती, महबूब अली समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
