रिपोर्ट- ब्यूरोचीफ,पुलिस दर्पण समाचार।
पीलीभीत। जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सोमवार को जिले के छह निर्धारित केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुकी है,परीक्षा को शासन के निर्देशानुशार जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए मजबूत इंतजाम किये हैं।
तीन दिवसीय आयोजित परीक्षा के प्रथम दिन अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश देने से पहले गहन जांच की गई सुरक्षा दिशा निर्देशों के अनुसार बेल्ट, पर्स, डिजिटल घड़ियां और अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मुख्य गेट पर ही बाहर रखवा दिए गए।
अभ्यर्थियों की तीन स्तरों पर संघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकृति माधव ने जानकारी दी कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रो पर सुदृढ़ इंतजाम किये गए हैं, यह परीक्षा सोमवार मंगलवार और बुधवार तीन दिन तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है
इस तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 13885 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।जनपद के छ: मुख्य केंद्र उपाधि महाविद्यालय,ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज,रामा इंटर कॉलेज,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं एस एन इंटर कॉलेज में परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से करायी जा रही है।
गैर जनपद बरेली बदायूं शाहजहांपुर संभल रामपुर मुरादाबाद और लखीमपुर खीरी से आने वाले हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज बस स्टैंड रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहो पर अतिरिक्त पुलिसवल तैनात किया गया है,
स्टेशन पर पीने के लिए पानी ठहरने हेतु पंखे कूलर की इंतजाम किये हैं अभ्यर्थियों की के लिए तीन प्रमुख रेलगाड़ियों (टनकपुर-पीलीभीत डेमो,बरेली सिटी-पीलीभीत डेमो और पीलीभीत- डालीगंज पैसेंजर)के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है ताकि अभ्यर्थियों को कोई भी असुविधा ना हो।
