पुलिस दर्पण समाचार
खेत में टूटे पड़े 11 हजार वोल्ट के हाईवोल्टेज तार के करंट से 20 वर्षीय युवक जयदेव की दर्दनाक मौत।
मंडावर क्षेत्र के ग्राम खलीलापुर उर्फ खिरनी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खामियाजा एक परिवार को अपने जवान बेटे की जान देकर चुकाना पड़ा। बताया जा रहा है कि खेत में 3-4 दिनों से 11 हजार लाइन का तार टूटा पड़ा था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से की थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आज सुबह खेत पर पहुंचे जयदेव पुत्र सतीश (20 वर्ष) टूटे पड़े हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
आखिर शिकायत के बावजूद तार क्यों नहीं हटाया गया?
इस मासूम युवक की मौत का जिम्मेदार कौन?
कब तक बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान लेती रहेगी?
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।कमेंट्स बॉक्स में अपनी राय दीजिए
बिजली_विभाग_की_लापरवाही
