होटल बुकिंग से लेकर गाइड उपलब्ध कराने के नाम पर कर रहे थे परेशान, पर्यटन पुलिस ने की कार्रवाई
आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को थाना पर्यटन पुलिस ने पर्यटकों को घेरकर ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने और गाइड उपलब्ध कराने के नाम पर परेशान करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त, नगर के निर्देश पर पर्यटन स्थलों के आसपास सक्रिय लपकों, हॉकरों और अवैध गाइडों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर को पर्यटन पुलिस की टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पर्यटन स्थलों के आसपास पर्यटकों को घेरकर विभिन्न सेवाओं के नाम पर परेशान करने वाले लोगों की सूचना मिली।
सहायक पुलिस आयुक्त, ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पर्यटन अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
प्रिन्स वघेल, निवासी श्यामलाल मार्ग, पुरानी मंडी, थाना ताजगंज, आगरा।
आमिर, निवासी बगीची, थाना ताजगंज, आगरा।
अरुण चौहान, निवासी एमपीपुरा गुम्मट, थाना ताजगंज, आगरा।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, महिला उपनिरीक्षक शालू यादव और हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र बाबू शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि पर्यटन स्थलों के आसपास पर्यटकों को परेशान करने और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
