
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बम स्क्वायड टीम, पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा
आगरा से जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। ताजमहल के नजदीक स्थित ताज रिसॉर्ट होटल में बम मिलने की सूचना से शुक्रवार को इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वायड टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

बम मिलने की सूचना के बाद होटल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वायड टीम और पुलिस बल द्वारा होटल परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। एहतियातन आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
होटल में बम की सूचना से स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस और बम निरोधक दस्ते की जांच जारी है। बम वास्तव में मिला है या केवल सूचना मिली है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
