संवाददाता: प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भदोही जनपद में भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व और जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में निकली यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बूथ अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते नजर आए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के जरिए लोगों को राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
अभोली में सांसद ने किया नेतृत्वअभोली मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद और मंडल अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।
ममहर में विधायक भी हुए शामिलममहर में निकली तिरंगा यात्रा में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और जिला तिरंगा यात्रा संयोजक राजेश पटेल प्रमुख रूप से शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष दीपम त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र दुबे , बाबा साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया।
इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय पांडेय गोरेलाल, जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला मीडिया प्रभारी नवीन मिश्रा, राज यादव, जिला मंत्री योगेंद्र सिंह, दीपक पाठक और जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी समेत दोनों मंडलों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए कार्यकर्ताओं ने लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। भाजपा नेताओं ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
