थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा बड़ागांव एवं फूलपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट का सामान एवं घटना में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकिल बरामद।

वाराणसी। दिनांक 21.07.2026 की रात्रि हथिवार चौराहे से अहरक जाने वाले मार्ग पर निवाह एवं नहर पुलिया के मध्य अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा अखिलेश कुमार विश्वकर्मा को रोककर उनका बैग, मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए गए थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पर मु0अ0सं0 287/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
इसी क्रम में दिनांक 06.08.2026 की रात्रि अनेई रोड पर साधोगंज बाजार के पास बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा लेखपाल योगेश कुमार को रोककर उनका बैग लूट लिया गया था, जिसमें महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेख, जनगणना निर्देश पुस्तिका, एसबीआई पासबुक, एनपीएस कार्ड, स्टाम्प मुहर एवं अन्य दस्तावेज थे। उक्त घटना के संबंध में थाना बड़ागांव पर मु0अ0सं0 315/2026 धारा 309(4), 351(3) बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटनाओं के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन महोदया द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना बड़ागांव को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित पुलिस टीम द्वारा लूट की घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.08.2026 को गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की सहायता एवं मुखबिर की सूचना पर कुड़ी इटहा स्थित वन विभाग की जमीन के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा पुनः लूट की योजना बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस टीम द्वारा पीछा कर 02 अभियुक्तों आदित्य पटेल एवं अंकित पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर उपरोक्त लूट की घटनाओं से संबंधित बैग, पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं लूटा गया रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद एक पर्स का संबंध थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी में पंजीकृत मु0अ0सं0 245/2026 धारा 309(4) बीएनएस से भी पाया गया। इसके अतिरिक्त घटनाओं में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकिलों को भी पुलिस कब्जे में लिया गया।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य पटेल ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 21.07.2026 की रात्रि हथिवार-बाबतपुर मार्ग पर अपने साथियों के साथ मिलकर राहगीर से मारपीट कर लूट की घटना कारित की गई थी। लूट में प्राप्त ₹20,000/- को आपस में ₹5,000/- प्रति व्यक्ति बांट लिया गया था। अभियुक्त आदित्य पटेल ने बताया कि उसके हिस्से में आए ₹5,000/- को उसने अपने व्यक्तिगत खर्च में खर्च कर दिया है। इस प्रकार उक्त लूट की गई की नगद धनराशि अभियुक्तों के कब्जे से बरामद नहीं हो सकी। अभियुक्त के पास से बरामद रियलमी नारजो मोबाइल फोन उसी घटना में लूटा गया था।
अभियुक्त ने यह भी बताया कि वे लोग 03-04 व्यक्तियों का समूह बनाकर अलग-अलग मोटरसाइकिलों से निकलते थे तथा मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट को कीचड़ अथवा काली पट्टी से ढक देते थे। एक व्यक्ति द्वारा रेकी की जाती थी तथा सुनसान स्थान पर राहगीरों को रोककर डराते-धमकाते हुए उनके बैग, रुपये एवं अन्य कीमती सामान लूट लिया जाता था। अभियुक्त के अनुसार वे लोग पुनः लूट की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त अंकित पटेल ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 06.08.2026 की रात्रि साधोगंज के पास एक व्यक्ति को रोककर उसका बैग लूटा गया था, जिसमें जमीन संबंधी कागजात, नक्शा, जनगणना निर्देश पुस्तिका, एनपीएस कार्ड, एसबीआई पासबुक, मापनी, स्टाम्प मुहर आदि दस्तावेज थे। उक्त सामान उनके काम का नहीं होने के कारण उन्होंने बैग झाड़ियों में फेंक दिया था।
अभियुक्त ने दिनांक 03.08.2026 की रात्रि अनेई मार्ग पर ग्राम बरजी के पास एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर उसका रियलमी मोबाइल फोन, ₹4,500/- एवं पर्स लूटने की घटना में भी शामिल होना बताया। लूटे गए ₹4,500/- को आपस में बांट लिया गया तथा मोबाइल फोन को बेचने के लिए साथी को दे दिया गया था। बरामद पर्स में मिले दस्तावेज उनके काम के नहीं होने के कारण उसे भी झाड़ियों में फेंक दिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
* आदित्य पटेल पुत्र राजकुमार पटेल, निवासी ग्राम भगवानपुर खुटहना बसनी, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।
* अंकित पटेल पुत्र स्व0 सुभाष पटेल, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
पंजीकृत अभियोगः-
* मु0अ0सं0 315/2026 धारा 309(4), 351(3) बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस, थाना बड़ागांव।
* मु0अ0सं0 287/2026 धारा 309(4) बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस, थाना बड़ागांव।
* मु0अ0सं0 245/2026 धारा 309(4) बीएनएस, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
बरामदगी का विवरणः-
* 01 अदद लूट का बैग मय महत्वपूर्ण कागजात, जनगणना 2027 निर्देशिका पुस्तिकाएं, ग्राम का नक्शा, एनपीएस कार्ड, निर्वाचन कार्ड, एसबीआई बैंक पासबुक, मापनी एवं योगेश कुमार लेखपाल की स्टाम्प मुहर।
* 01 अदद लूटा हुआ पर्स मय कागजात एवं 01 अदद रियलमी नारजो मोबाइल फोन।
* 01 अदद लूटा हुआ पर्स मय पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस।
* घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
* प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* व0उ0नि0 कौशलेन्द्र धर दूबे, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* म0उ0नि0 गोल्डी, चौकी प्रभारी साधोगंज, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* उ0नि0 सुनील कुमार यादव, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* उ0नि0 अमन यादव, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* हे0का0 शिवबहादुर, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* रि0का0 विकास कुमार, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* रि0का0 अजय यादव, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
सर्विलांस टीमः-
* हे0का0 संतोष कुमार पासवान, कमिश्नरेट वाराणसी।
* का0 मनीष सिंह, कमिश्नरेट वाराणसी।
