कृष्ण चंद्र शुक्ला रिपोर्टर पुलिस दर्पण
श्रावस्ती। सरकार लगातार किसानों के हित में योजनाएं चलाने और उन्हें उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, लेकिन जिले में जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। आरोप है कि श्रावस्ती के कई स्थानों पर किसानों को खाद निर्धारित एमआरपी से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। इससे किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

बताया जा रहा है कि अकबरपुर क्षेत्र में तीन बोरी खाद के लिए करीब 840 रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि खाद की वास्तविक निर्धारित कीमत से अधिक रकम ली जा रही है। मजबूरी में किसान अधिक कीमत चुकाकर खाद खरीदने को विवश हैं।
किसानों का कहना है कि खेती का खर्च पहले से ही लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यदि खाद भी निर्धारित दर से अधिक कीमत पर मिलेगी तो उनकी आर्थिक परेशानी और बढ़ेगी। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराकर निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि यदि एमआरपी से अधिक कीमत पर खाद बेचे जाने की शिकायत सही है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? किसानों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
