
हरि बोल ट्रस्ट ने मुंबई वाली बगीची में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव, मयूर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
आगरा। हरि बोल ट्रस्ट की ओर से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, खंदारी स्थित मुंबई वाली बगीची में भव्य नंदोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के प्राकट्य और गोकुल में छाए आनंद को भजनों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के बाल स्वरूप की बधाइयां गाकर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश चंद्र गर्ग (तपन ग्रुप), भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, हरि बोल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल तथा नंद बाबा-यशोदा मैया के स्वरूप गौरव पोद्दार एवं संगीता पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं नंद बाबा-यशोदा मैया के स्वरूप का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सुंदर झांकियां और मयूर नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल ने बताया कि नंदोत्सव में राधा-कृष्ण, भोले बाबा और हनुमान जी की आकर्षक एवं अलौकिक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर भक्ति भाव में डूबकर आनंद लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया मयूर नृत्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उत्सव में शामिल श्रद्धालुओं के लिए दाल-बाटी सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के संयोजक अनिल गुप्ता, दीप्ति गुप्ता एवं विकास गोयल रहे।
कार्यक्रम में सुरेश चंद्र गर्ग (तपन ग्रुप), भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, हरि बोल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, महामंत्री जितेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, महानगर कार्यकारिणी अध्यक्ष संतोष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरेश पंजवानी, कमल गोलानी, विनय अग्रवाल, सौरभ सिंघल, संरक्षक डॉली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता अग्रवाल, सलाहकार मीना गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल, महामंत्री चांदनी बंसल, कोषाध्यक्ष प्रियंका गोयल, उपाध्यक्ष श्वेता मित्तल, पूजा गुप्ता, संध्या पाराशर, श्वेता शर्मा, प्रचार मंत्री श्वेता गुप्ता तथा मंच संचालिका कविता गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
