संवाददाता प्रिंस गुप्ता
मण्डल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही के सभासद प्रदीप कुमार यादव ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर पालिका के कामकाज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी हैं।

उन्होंने टेंडर, ठेकेदारों, कर्मचारियों, खरीद और भुगतान का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने की मांग की है।
सभासद ने जेम पोर्टल पर पंजीकृत ठेकेदारों की संख्या, उनके नाम, फर्म, मोबाइल नंबर और उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी मांगी है।
साथ ही नगर पालिका द्वारा खरीदे गए वाहन, जेसीबी, कंप्यूटर, जनरेटर, कूड़ा गाड़ी, पानी टैंकर और एलईडी लाइट समेत अन्य सामान का विवरण भी मांगा गया है।
उन्होंने जन्म-मृत्यु कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की संख्या, नाम और पद की जानकारी मांगी है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग के तहत रखे गए कर्मचारियों की संख्या, नाम, तैनाती स्थल और वेतन भुगतान से जुड़ा विवरण भी मांगा गया है।
प्रदीप कुमार यादव ने नगर पालिका में कोटेशन के जरिए कराए गए कार्यों, संबंधित ठेकेदारों और उन्हें किए गए भुगतान की जानकारी भी मांगी है। उन्होंने बोर्ड की बैठकों में रखे गए प्रस्तावों और अब तक हुई बैठकों की कार्यवाही की प्रतियां उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।
सभासद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन के लिए नया टेंडर नहीं निकाले जाने और पुरानी कार्यदायी संस्था की अवधि बढ़ाए जाने का कारण स्पष्ट करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका से मांगी गई सभी सूचनाएं लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाएं, जिससे पालिका के कामकाज की पूरी जानकारी सामने आ सके।
