तरुण कुमार ब्यूरो चीफ
बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय में युवा संगठनों द्वारा आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों और नेताओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए युवाओं से संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने की, जबकि संचालन फरहान अली और जाबेद गद्दी ने संयुक्त रूप से किया।
वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीखें युवा: शुभलेश यादव
युवाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि वर्तमान युवा नेताओं को अपने दौर में संघर्ष कर चुके वरिष्ठ छात्र नेताओं से निरंतर संवाद बनाकर उनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होने वाली है।
वहीं, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि युवाओं के संघर्ष और त्याग की बदौलत ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है।
प्रमुख पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी और नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक पांडेय, पूर्व महामंत्री हृदेश यादव और पूर्व कॉमर्स संकाय अध्यक्ष फैज मोहम्मद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इनके अलावा रविन्द्र श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना, विशाल यादव, सय्यद फरहान अली, अरुण यादव, रोहित यादव, विशाल गौतम, बृजेश श्रीवास्तव, अब्दुल इमरान, जहीर उद्दीन, अशोक यादव, नंद किशोर कन्नौजिया, सुमित यादव, धीरज यादव हैप्पी, मोहित भारद्वाज, फहीम हैदर, जैनव फातिमा, गजेंद्र कुर्मी, मुकेश यादव, राशिद मेवाती, अविनाश मिश्रा, विक्रांत पाल, आकाश यादव, संजय मेवाती और मंजीत सिंह सहित भारी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस सफल आयोजन के मुख्य आयोजक बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष बृजेश आजाद, छात्रसभा के जिला महासचिव अमरीश यादव और लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव जाबेद गद्दी रहे।
