नशे की हालत में युवक ने मौत को लगाया गले।
ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
संभल । जनपद संभल जुनावई थाना क्षेत्र के ग्राम दुबारी कला निबासी अबधेश पुत्र रामपाल ने नशे की हालत में अपनी मौत को गले लगा लिया । मृतक तीन भाइयों में बीच का बताया जाता है ।

ग्रामीणो के अनुसार मृतक काफ़ी नशा करता था । जिससे परिवार में आये दिन लडाई झगड़ा करता था ।
मृतक अपने पीछे विधवा माँ महारानी एक लड़का शिवा. पत्नी अनीता 28 वर्ष को रोते विलखते छोड़ गया । जिससे रो रो कर परिवार का बुरा हाल है तथा परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
