52 ताश के पत्ते और 4,770 रुपये बरामद, सदर बाजार पुलिस ने जुआ अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा
आगरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 4,770 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है
पुलिस के मुताबिक, 14 और 15 अक्टूबर की मध्यरात्रि थाना सदर बाजार की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पर्यटन विभाग कार्यालय के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश पुत्र रामधनी यादव निवासी संगीतपुरम, छोटा उखर्रा, राजपुर चुंगी; अजय पुत्र शिव चरण निवासी बसंत विहार, राजपुर चुंगी और अमित पुत्र पप्पू निवासी संतोषी बिहार कॉलोनी, सेवला, थाना सदर बाजार, आगरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते और 4,770 रुपये बरामद किए। इस मामले में थाना सदर बाजार पर मुकदमा संख्या 658/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
इनकी रही कार्रवाई में भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी हंसराज सिंह भदौरिया के साथ उपनिरीक्षक हरीश कुमार, प्रशांत त्यागी और उदयवीर सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
