
लेखराज कौशल
हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शमशाद रोड पर आधी रात गाड़ी की साइड देने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक-दूसरे को भुगत लेने की धमकी देने की बात भी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई, लेकिन पुलिस को मिली लिखित सूचना के आधार पर मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार घटना 12 सितंबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे शमशाद रोड स्थित शौक की दुकान के पास हुई। दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
घटना के संबंध में पुलिस को सुबह 7:42 बजे लिखित सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद सुबह 8:04 बजे FIR संख्या 0479 दर्ज की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष के सौरभ पुत्र देवराज, उम्र 28 वर्ष, विकास पुत्र बाबू, उम्र 30 वर्ष, प्रशांत पुत्र कमल सिंह, उम्र 26 वर्ष और तुफार पुत्र जियालाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी गण मोहल्ला डबरिया, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ का गाड़ी की साइड देने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हुआ।
दूसरे पक्ष में हर्ष तोमर पुत्र राजकुमार, अभिषेक पुत्र मनोज, उम्र 21 वर्ष, प्रशांत पुत्र मोहन सिंह, दीपांशु पुत्र बिट्टू और हिमांशु पुत्र अशोक कुमार उर्फ कल्लू हलवाई, निवासीगण मोहल्ला अर्जुन नगर, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के नाम दर्ज हैं।
विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस रिकॉर्ड में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए भुगत लेने की धमकी देने का भी उल्लेख है। घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सौरभ, विकास, अभिषेक, प्रशांत और दीपांशु का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में तहरीर देने के लिए कहा था, लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी। इसके बावजूद पुलिस को मिली लिखित सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
FIR में मामले को जांच के लिए ले लिया गया हैऔर उपनिरीक्षक परवेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार बालियान ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी, लेकिन पुलिस को मिली लिखित सूचना के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
FIR में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर बदला लेने की फिराक की स्थिति बन सकती है, जिससे भविष्य में बड़ी घटना और शांति भंग होने की आशंका है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
