सकूरा रोड औंग की बस्ती में भरा रहता है गंदा पानी
नर्क बन गई है लोगों की जिन्दगी
फतेहपुर।औंग तहसील बिन्दकी की ग्राम पंचायत औंग में करीब साढ़े तीन साल पहले तत्कालीन बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने सैकड़ों ग्रामवासियों और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में औंग सकूरा मार्ग के दोनों ओर पक्का नाला बनवाने का वादा किया था जिस पर उन्होंने ग्रामवासियों की तालियां भी बटोरी थी लेकिन वादा टांय टांय फुस्स हो गया ।

दसियों साल से चमनबाग औंग के लोग गंदगी और गंदे पानी के बीच जीवन गुजार रहे हैं । इस मुहल्ले के निवासी डीके पासवान ने बताया है कि उक्त मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन है लेकिन जल निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी ने कोई व्यवस्था नहीं की है । यहाँ के लोग गंदगी में जीने को मजबूर हैं ।
सांसद , विधायक , मंत्री तथा सत्तापक्ष के नेता सब एक दूसरे का मुँह ताक रहे हैं । लेकिन इसके लिए किसी का भी ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है । इसका समाधान ब्लॉक स्तर से किया जा सकता है लेकिन सफाई कर्मी तो पंचायत सिक्रेटरी और बीडीओ साहब की सेवा में लगे रहते हैं । ऐसी स्थित में गाँव की सफाई कैसे हो सकती है ।
