
फतेहपुर, किशनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना किशनपुर में मु0अ0सं0 117/2026 के तहत धारा 64(1)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज था। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
1 बजे विजयीपुर-बदद नरैनी रोड पर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलीप निषाद पुत्र राजेश निषाद, निवासी ग्राम खबरामजरे सरकंडी, थाना असोथर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र यादव तथा रिक्रूट कांस्टेबल शनि कुमार शामिल रहे।
