बहराइच। नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित मार्ग पर ई-रिक्शा ले जाने से रोकने पर एक महिला ने पहले जवान से तीखी बहस की और फिर उसे थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीआरडी और होमगार्ड के दर्जनों जवान नगर कोतवाली पहुंचे और आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप विधिक कार्रवाई की जाएगी। पीआरडी व होमगार्ड जवानों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। फिलहाल घटना का वीडियो वायरल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने से पहले किसी भी पक्ष को दोषी मानना उचित नहीं होगा।
