बहराइच। राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान DM चौराहा राजनीतिक रणभूमि में तब्दील हो गया।

सपाइयों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश की गई, जिस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस को रास्ता देकर उसे सुरक्षित निकलने दिया, जिससे मरीजों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहा।
