ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
संभल / जुनावई । जुनावई विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रम्पुरा राम रायपुर में तैनात रोजगार सेवक पुरुषोत्तम का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी असमय मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई । जबकि साथी रोजगार सेवकों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद रोजगार सेवक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ओमकार सिंह ने आर्थिक तंगी व लंबित मानदेय का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से मृतक परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

रोजगार सेवक संगठन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कार्यक्रम अधिकारी सुधांशु अंजाना को ज्ञापन सौंप कर बताया कि पुरुषोत्तम लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे संगठन का कहना है की यदि समय पर आर्थिक सहयोग व मानदेय का भुगतान हो जाता तो पुरुषोत्तम का इलाज बेहतर ढंग से कराया जा सकता था। कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) सुधांशु अंजाना ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में विभागीय स्तर पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
