आगरा से ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा । आगरा कमिश्नरेट पुलिस एवं स्थानीय LIU की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध गतिविधियों की सूचना पर मचा हड़कंप; कई वर्षों से संचालन के आरोपों की जांच शुरू। आगरा। शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार दोपहर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नंद प्लाजा परिसर स्थित कई कैफे पर एक साथ छापेमारी की। सदर थाना क्षेत्र में सौदागर लाइन पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे एसीपी सदर राम परवेज गुप्ता के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने नंद प्लाजा में स्थित कैफे में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया और किसी को अंदर-बाहर नहीं जाने दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में आपत्तिजनक एवं अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। हिस्टोरिक नाम को भी उपयोग किया गया था अपने मजे के लिए हीर रांझा लैला मजनू शाहजहां मुमताज के केबिन बनाई गई छापेमारी के दौरान विभिन्न कैफे से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। मौके पर करीब 30 से 40 लोगों के मिलने की चर्चा रही, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि नंद प्लाजा में संचालित करीब छह कैफे पुलिस की जांच के दायरे में आए हैं। इनमें रैपिड मूवी स्टेशन, नेटफ्लिक्स कैफे, केव मिनी फ्लेक्स कैफे, द रैंप मिनी फ्लेक्स कैफे, बरिस्था कैफे सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इन कैफे में प्रति घंटे लगभग 500 रुपये लेकर केबिन उपलब्ध कराए जाते थे। इन दावों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संबंधित कैफे को सील कर दिया और दस्तावेजों के साथ अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले में संचालकों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सवाल भी उठेगा कि इतने लंबे समय से कथित रूप से चल रही गतिविधियों की भनक स्थानीय स्तर पर क्यों नहीं लगी और पहले प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
डीसीपी सैय्यद अली अब्बास इस संबंध मै मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने इस कारवाही की जानकारी दी डीसीपी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि जो भी इस कृत्य मै संलिप्त होंगे उनके विरुद्ध कानूनी कारवाही की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
