बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब रानियापुर क्षेत्र के कहारनपुरवा के पास माइनर किनारे एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

मृतक की पहचान सुरेश यादव के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
