तरुण कुमार ब्यूरो चीफ
रामपुर। शहर के व्यस्त मिस्टन गंज चौराहे पर प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से आमजन, व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा मिष्ठान के सामने सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण कोसी मार्ग पर यातायात बाधित रहता है, जिससे घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस नियमित रूप से अभियान चलाकर सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाए और कोसी मार्ग को सुचारु रूप से खुलवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बताया गया है कि इस समस्या से पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया को भी अवगत करा दिया गया है। आगामी त्योहारों को देखते हुए लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यातायात व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है।
नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मिस्टन गंज चौराहे पर प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने और अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को जाम से राहत मिल सके।
