तरुण कुमार ब्यूरो चीफ
बरेली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद है, लेकिन थाना सुभाषनगर के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन का सेवा भाव भी लोगों का दिल जीत रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ इंस्पेक्टर खुद जलपान कराते नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वायरल तस्वीरों में इंस्पेक्टर सतीश नैन पुलिस टीम के साथ कांवड़ियों को जलपान कराते और उनकी जरूरतों का ध्यान रखते दिखाई दे रहे हैं। वर्दी में कानून-व्यवस्था संभालने के साथ श्रद्धालुओं की सेवा का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है।
इसी बीच इंस्पेक्टर की यह पहल ‘खाकी में सेवा भाव’ की मिसाल बनकर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिसकर्मियों की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।
