गाजियाबाद l गाजियाबाद के DM का अंदाज कुछ ज़रा हटके है , जिन शिकायतों पर पूर्व के अधिकारी पीड़ितों को ऑफिस-ऑफिस भेजकर टकराते रहे ,उन मामलों में जाँच करायी और पीड़ितों के साथ पहुंच गये न्याय दिलाने उनके आशियाने पर……..
ये है गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादंड, आप तस्वीरों में जो देख है कि जिन गरीबों के मकानों पर दबंगों द्वारा क़ब्ज़ा किये गये थे l उनके कब्जे हटवाकर ख़ुद मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को कब्ज़े दिलाने आये l
दरअसल DM के जनसुनवाई में कुछ लोग ऐसे आकर मिले l जिन्होंने बताया कि वो गरीब आदमी है और उनके मकानों को दबंगों द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया था और उसके लिये वो सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों के यहाँ सालों से ठोकरें खा रहे हैं और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रहीं l ऐसे में DM मादंड ने पहले अपने अधिनस्थों से उन शिकायतों की जांच कराई और जांच में उनकी बात सही पाई तो ख़ुद पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन लोगों को उनके मकानों का कब्ज़ा दिलाया l जिसकी आस वो लगभग छोड़ चुके थे l
दरअसल 1 जून को गाजियाबाद के विजयनगर में बुजुर्ग विधवा महिला चंचल देवी का मकान ताज मोहम्मद और उसके साथियों से कब्ज़ा मुक्त कराया और इसी आज भी ऐसे ही एक प्रकरण में विजयनगर के ही सजवान नगर में ईश्वर के मकान से दबंगों का कब्जा छुड़ाकर पीड़ित को उसके घर में गृह प्रवेश कराया l गाजियाबाद जिलाधिकारी के इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे है और उनका कहना है कि ये बंदा कुछ अलग है…..वाह DM साहब वाह
पुलिस दर्पण न्यूज
