
ब्यूरो रामकुमार कानपुर देहात
संस्थान की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. आकाश अवस्थी
रसूलाबाद कानपुर देहात। सेंट्रल बोर्ड एनईएचएम ऑफ इंडिया नई दिल्ली के डिप्टी सेक्रेटरी डॉ आकाश अवस्थी के नेतृत्व में एनईएचएम ऑफ इंडिया की टीम ने रसूलाबाद स्थित वीएसआर मेमोरियल मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रोपैथी एंड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
टीम ने संस्थान के विभिन्न विभागों का गहनता से जायजा लिया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान टीम ने छात्र छात्राओं से संवाद किया तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर संस्थान की शैक्षिक एवं चिकित्सकीय गतिविधियों की समीक्षा की। इसके अलावा ओपीडी में आए मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
डिप्टी सेक्रेटरी डॉ आकाश अवस्थी संस्थान की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि वीएसआर मेमोरियल मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रोपैथी एंड हॉस्पिटल में समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। संस्थान हर्बल वनस्पतियों पर आधारित इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार और प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओपीडी में दूर दराज से आने वाले मरीज चिकित्सा सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
उन्होंने संस्थान की ओर से समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों और सेमिनारों को भी सराहनीय पहल बताया।
डॉ अवस्थी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निरीक्षण के दौरान एनईएचएम ऑफ इंडिया नई दिल्ली के उत्तर प्रदेश राज्य रीजनल डायरेक्टर डॉ संतोष सिंह चौहान संस्थान के प्राचार्य डॉ अजय प्रताप बाथम उपप्राचार्य डॉ गजेंद्र सिंह डॉ प्रमोद सिंह डॉ लोकेश सिंह चौहान डॉ नागेंद्र सिंह डॉ त्रिलोक सिंह डॉ शाहनवाज अल्वी डॉ आमिर डॉ अजहर डॉ राशिद अल्वी डॉ सुलेंद बिंद डॉ इस्लाम डॉ इरशाद डॉ शिवाजी डॉ धर्मेंद्र सिंह और डॉ आदेश सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ओपीडी में डॉ ऋषिकांत मिश्रा जूनियर चिकित्सक हरनारायण और यतेंद्र ने अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर सुभाष चंद्र तिवारी वर्मा शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अंत में संस्थान के प्राचार्य डॉ अजय प्रताप बाथम ने निरीक्षण टीम और उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
