रामगंगा नहर कांड में नया मोड़!
शिवाला कला क्षेत्र की रामगंगा पोषक नहर में मंगलवार को लापता हुए 21 वर्षीय बिलाल का शव 72 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। निजी गोताखोरों की टीम ने शुक्रवार दोपहर शव को नहर से बाहर निकाला।

शव मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि बिलाल की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। उनका कहना है कि शव पर गले सहित कई स्थानों पर चोट के निशान थे और शरीर से खून भी बह रहा था। मृतक की टी-शर्ट भी गायब बताई जा रही है।
मृतक के भाई ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्रेम प्रसंग के चलते साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
