बरेली से बदायूं सीमा पार कराया गया शातिर हिस्ट्रीशीटर, 3 महीने के लिए जिला बदर
बरेली । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशानुसार, एसपी ग्रामीण/दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी आंवला के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष वारंटी और वांछित अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलीगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, अलीगंज के ग्राम निवासी हिस्ट्रीशीटर हसीब कुरैशी पुत्र मो० असरफ (एचएस 14/ए) के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अदालत में वाद संख्या 2888/2023 चल रहा था। न्यायालय ने 20 अप्रैल 2026 को अभियुक्त के खिलाफ 03 माह के लिए जिला बदर का आदेश पारित किया था।
शनिवार 20जून को थाना अलीगंज पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए आरोपी हसीब कुरैशी को नोटिस तामील कराया। इसके बाद पुलिस टीम उसे कड़ी सुरक्षा में बरेली की सीमा से बाहर बदायूं जनपद की सीमा में छोड़ आई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि जिला बदर की अवधि के दौरान वह जिले में दिखाई दिया, तो उसके खिलाफ और कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जिला बदर किया गया हसीब कुरैशी एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ बरेली के अलग-अलग थानों में गोकशी, पशु क्रूरता, जुआ अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 7 गंभीर मामले दर्ज है हिस्ट्रीशीटर को जिला बदर करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह, उपनिरीक्षक ,नैपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कैलाश सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल मोनीश चौधरी, अरविन्द कुमार और महिला कांस्टेबल निधि छोकर शामिल रहीं।
