मुस्लिम युवती ने अपने जीवन साथी का हाथ थामने के लिए सनातन धर्म अपनाकर नई पहचान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत
बदायूं । प्यार न जात देखता है, न पात, न ऊंच-नीच और न ही धर्म की दीवारें। जब दो दिल सच्चे मन से एक-दूसरे को स्वीकार कर लें तो हर बंदिश छोटी पड़ जाती है। बदायूं में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां प्रेम ने मजहबी सरहदों को पीछे छोड़ दिया और एक मुस्लिम युवती ने अपने जीवन साथी का हाथ थामने के लिए सनातन धर्म अपनाकर नई पहचान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। उक्त मामले के वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, उसावां क्षेत्र में प्रेम की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। यहां मुस्लिम युवती हिरा नाजवी ने अपने प्रेम को मंजिल तक पहुंचाने के लिए सनातन धर्म अपनाया और हिमांशी नाम धारण कर हिंदू युवक अतुल के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह कर लिया। मंदिर में सात फेरे लेने और मांग में सिंदूर भरने के साथ दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।
पुलिस दर्पण समाचार
