विजयनगर मंडल अध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी पर हुए हमले की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी का पूरा संगठन उनके समर्थन में मजबूती से खड़ा नजर आया। शहर विधायक श्री संजीव शर्मा जी, महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी, महानगर महामंत्रीगण, सभी मंडल अध्यक्ष, स्थानीय पार्षद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता तत्काल उनके साथ खड़े हुए और घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की।

यह एक बार फिर सिद्ध करता है कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं और किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान से जुड़ा विषय पूरे संगठन का विषय होता है।
इस दौरान श्री पवन शर्मा जी ने भी बड़े हृदय का परिचय देते हुए दोनों विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर उन्हें क्षमा कर दिया। उनका यह निर्णय न केवल मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण है, बल्कि समाज को सौहार्द, संयम और सकारात्मक सोच का संदेश भी देता है।
भाजपा में कार्यकर्ता अकेला नहीं होता, उसके पीछे पूरा संगठन चट्टान की तरह खड़ा होता है।
पुलिस दर्पण न्यूज
