लेखराज कौशल
हापुड़./ गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने बिस्मिल्लाह होटल के पास डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर युवक की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कार और हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवाब खान पुत्र अमीर खान निवासी बीबीपुरा वास्टा थाना चांदपुर बिजनौर, अबूबकर पुत्र जहीर अहमद निवासी अंजुम कॉलोनी थाना कोतवाली नगर अमरोहा और शादाब कुरैशी पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला कुरेशियान वास्टा थाना चांदपुर बिजनौर के रूप में हुई है। तीनों को दोताई पुल नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया।
क्या है मामला
मृतक मोहसीन ने अपना पुश्तैनी मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। आरोप है कि आरोपी नवाब उस मकान को खरीदना चाहता था। साथ ही मोहसीन ने नवाब को कुछ रुपये उधार भी दिए थे। पैसों की वापसी को लेकर दोनों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी।
