आगरा से नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। थाना सदर की कैंट चौकी (सुल्तानपुरा) एवं लालकुर्ती चौकी परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद रामकिशन अग्रवाल, चौकी प्रभारी पंताजलि आर्या (कैंट), चौकी प्रभारी संदीप पाटिल (लालकुर्ती), भाजपा पार्षद राकेश कन्नौजिया तथा पुलिस स्टाफ ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। भाजपा पार्षद राकेश कन्नौजिया ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
पूर्व पार्षद रामकिशन अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
