आगरा से नरेश कुमार की रिपोर्ट

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20808है हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान डिप्टी एसएस (ऑपरेटिंग) और रेल सुरक्षा बल (RPF) कर्मियों के बीच हुए विवाद के मामले में रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 RPF कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जिसमें ASC आगरा कैंट, ADEE/OP और AOM को शामिल किया गया है। समिति अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मी निलंबित रहेंगे। घटना के बाद रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है।
प्रमुख बिंदु:
आगरा कैंट स्टेशन विवाद में 5 RPF कर्मी निलंबित।
20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान हुआ था विवाद।
3 सदस्यीय जांच समिति गठित।
ASC, ADEE/OP और AOM करेंगे जांच।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे होगी सख्त कार्रवाई।
