आगरा से नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकंदरा पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डालफिन वाटर पार्क के पास से राज पुत्र आजाद, निवासी मोहल्ला काजीपाड़ा, रुनकता, थाना सिकंदरा को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना सिकंदरा में मु0अ0सं0 356/2026 के तहत धारा 9/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव त्यागी, उपनिरीक्षक आशीष त्यागी, दीपक कुमार, तरुण चौधरी, पवन कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
