संवाददाता विजय कश्यप
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में आगमन हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जी हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीपैड पर पहुंचे, जहां मा० जनप्रतिनिधिगण एवं डीएम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे।
मा० मुख्यमंत्री जी के जनपद प्रवास के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की गई हैं।
