आगरा जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
पूर्व सैनिकों, क्षेत्रवासियों और मीडिया के समक्ष किए गए आश्वासन पर अमल शुरू, आर्मी बाउंड्री मार्ग के निर्माण से लोगों को मिलेगी राहत
आगरा। वार्ड संख्या-57 की पार्षद श्रीमती फुल प्यारी लोधी एवं उनके पति धर्मवीर लोधी द्वारा दो माह पूर्व क्षेत्रवासियों से किया गया जर्जर सड़क निर्माण का वादा अब धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। दुर्गा नगर स्थित आर्मी बाउंड्री मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इस क्षेत्रीय समस्या को स्वतंत्र भारत न्यूज नेटवर्क के आगरा जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार ने प्रमुखता से अखबार और न्यूज चैनल मै प्रकाशित किया था। स्थानीय लोगों ने इसे जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति जवाबदेही का उदाहरण बताया।

जानकारी के अनुसार, श्री राम मंदिर से श्री पशुपतिनाथ मंदिर, दुर्गा नगर, आर्मी बाउंड्री होते हुए शहीद श्री मोहन सिंह लोधी स्मारक तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी। इस समस्या को लेकर राष्ट्रीय सैनिक संस्था, आगरा मंडल के अध्यक्ष सूबेदार लीलाराम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्र के पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक तथा मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में धर्मवीर लोधी के समक्ष सड़क निर्माण सहित क्षेत्र की अन्य समस्याएं रखी गई थीं।

बैठक के दौरान धर्मवीर लोधी ने सड़क निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया था। अब सड़क निर्माण की दिशा में पहल होने पर स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही क्षेत्र को जर्जर सड़क से निजात मिलेगी।
बैठक में इंडिया राइस टीवी, के पत्रकार (स्वतंत्र भारत न्यूज़ न्यूर्क मै चैनल एवं अखबार ) टीवी हिंदुस्तान न्यूज़ सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कप्तान गोविंद मेहता, सूबेदार राम सिंह मेहता, नायब सूबेदार मोती प्रसाद थापा, नितिन कुमार, योगेंद्र पुल, गोपाल खड्का, ज्ञान बहादुर थापा, पुराण सिंह, राहुल, आशीष, हीरा देवी अधिकारी, थकदेवी थापा, धनदेवी थापा, रेनू चौहान, सोनदेवी, नीलम देवी सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की है, ताकि वर्षों से चली आ रही परेशानी का स्थायी समाधान हो सके।
