विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना विशेश्वरगंज पुलिस ने मां की हत्या के मामले में वांछित आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को ग्राम फुलेरा में कन्या देवी (55) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति की तहरीर पर थाना विशेश्वरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी छैलू पुत्र भगवानदीन निवासी पुरैना को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में कार्रवाई की।
