बहराइच। दिल्ली में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर के बाद बहराइच में समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष नंदेश्वर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय परिसर पहुंचे और “छात्र एकता ज़िंदाबाद” तथा “नौजवान एकता ज़िंदाबाद” के नारों से परिसर गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि युवाओं की एकजुटता के आगे सरकार को झुकना पड़ा। इस दौरान सपा नेता रामजी यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र-युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और युवाओं की आवाज़ को लगातार बुलंद किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी खुशी का इज़हार करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी भी की।
