शास्त्र तिवारी मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
बहराइच। भारतरत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को गुल्लाबीर रोड स्थित कुष्ठ सेवा आश्रम (पुअर हाउस) में सफाई श्रमदान, वृक्षारोपण और जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आश्रम परिसर की साफ-सफाई कर सामाजिक सेवा का संकल्प लिया। साथ ही मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी बहराइच को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर आश्रम परिसर के टूटे एवं खुले नालों की सफाई कर उन्हें ढकवाने, कुष्ठ रोगियों के लिए आवास, सामुदायिक शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गांधी की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनय सिंह ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल महान वैज्ञानिक और ‘मिसाइल मैन’ ही नहीं, बल्कि समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व भी थे। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. नसीम इदरीसी ने आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों और दिव्यांगजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श और प्राथमिक दवाएं वितरित कीं।
इस अवसर पर पुअर हाउस कुष्ठ विकलांग आश्रम सोसाइटी के प्रधान धनीराम श्रीवास्तव सहित आश्रम के अनेक निवासी एवं कांग्रेस के सुषमा त्रिपाठी, रामबेटी सिंह, विद्यांश शुक्ला, रमेश चंद्र मिश्र, एम. शफीक, विकास, अंकित, राहुल, रामनरेश, सरवन कुमार रावत, लायकराम तिवारी, गौतम मिश्रा, मुकीम, विशुन कुमार पाल, हरिकेश यादव, कलीम खान, साहबराम गोस्वामी, तुलसीदास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
