लेखराज कौशल
हापुड़ जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत दावेदार आशुतोष शर्मा ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और गढ़मुक्तेश्वर में किए गए कार्यों की चर्चा की ।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी आशुतोष शर्मा ने अखिलेश यादव को अवगत कराया ।

आशुतोष शर्मा ने बताया सितंबर में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में समाजवादी महिला पंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें 10,000 महिलाएं शामिल होंगी , गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में आशुतोष शर्मा 10,000 महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं ।
अक्टूबर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विशाल प्रबुद्ध सम्मेलन गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित होने जा रहा है जिसमें लगभग 5000 ब्राह्मण समाज के लोगों एकत्रित होंगे ।
नवंबर में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में विशाल शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें 1000 छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा ।
पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आशुतोष शर्मा ने अखिलेश यादव को अवगत कराया ।
आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में 40,000 से अधिक लोगों का सम्मान पिछले 10 वर्षों में किया गया है ।
विधानसभा में पैसा खर्च करने में आशुतोष शर्मा सबसे आगे हैं और लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए करोड़ो रुपया खर्च करके समाजवादी विचार को मजबूत कर रहे हैं ।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में आज जनता आशुतोष शर्मा को सबसे ज्यादा मजबूत प्रत्याशी के रूप में देख रही है।
