ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
सम्भल। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद की साइबर थाना, जनपदीय साइबर सेल एवं थाना साइबर सेल टीम द्वारा गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की गई है।

साइबर पुलिस टीम ने गुम हुए मोबाइल फोनों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए CEIR PORTAL के माध्यम से अभियान चलाया। अभियान के दौरान गैर जनपदों एवं अन्य राज्यों से कुल 249 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुपुर्द कर दिए गए।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर स्वामियों ने सम्भल पुलिस की साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खो जाने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना एवं साइबर सेल को सूचना दें तथा आवश्यक प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराएं।
सम्भल पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।
