संवाददाता: प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही। नगर के मेन रोड स्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया गया। समाज के लोगों और संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि समाज की तरक्की और मजबूती के लिए सभी लोगों का एकजुट होना जरूरी है। महासभा का प्रयास है कि वैश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि समाज के होनहार छात्र-छात्राओं, सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें संगठन से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।
रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने और लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए लगातार सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मजबूत संगठन के जरिए समाज के हितों की आवाज को भी प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि समाज की एकता में ही उसकी ताकत है। उन्होंने महासभा के कार्यों में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, अमित जायसवाल, प्रिंस गुप्ता सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान वैश्य समाज को एकजुट करने, संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
