बलरामपुर। किसान मजदूर संघ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मिश्रा (गदाधारी) ने प्रशासन से कथित चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में न्याय की मांग की है। मामला ग्राम लौकी खुर्द, पोस्ट भवानियापुर, थाना जारवा निवासी पवन कुमार मिश्रा की पत्नी पियका (32) से जुड़ा है, जो करीब छह माह की गर्भवती थीं।

