पुलिस दर्पण रिपोर्टर कृष्ण चंद्र शुक्ला बहराइच
पयागपुर। अयोध्या में पैमाइश के नाम पर ₹10 हजार रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी के बाद लेखपाल संघ में आक्रोश फैल गया है। शनिवार को पयागपुर तहसील परिसर में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर कार्रवाई पर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि लेखपाल उत्कर्ष दीप को जबरन फंसाया गया है।

लेखपाल संघ ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और लेखपाल को सम्मानपूर्वक रिहा किया जाए। संघ के सदस्यों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान तथ्यों की सही तरीके से जांच किए बिना गिरफ्तारी की गई, जिससे लेखपालों में रोष है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने एकजुट होकर अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। लेखपालों के विरोध के चलते तहसील परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। वहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई और लेखपाल संघ के आरोपों के बीच मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
