पयागपुर तहसील में अंतर्विभागीय स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक, संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के निर्देश
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky

कृष्ण चंद शुक्ला, पुलिस दर्पण, बहराइच
पयागपुर/बहराइच, 23 सितंबर 2026। तहसील मुख्यालय पयागपुर में बुधवार को तहसील स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक उपजिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने किया। बैठक में आगामी 1 से 31 अक्टूबर तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान, क्षयरोग उन्मूलन, फाइलेरिया मुक्ति, कुष्ठ रोग नियंत्रण, कुपोषण की रोकथाम, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, एंटी लार्वा दवा छिड़काव तथा नियमित टीकाकरण अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से संचालित करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत और नगर निकाय सहित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। एसडीएम ने दिमागी बुखार, खांसी, जुकाम, क्षयरोग और अन्य संचारी रोगों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, ग्राम प्रधानों, कोटेदारों और अन्य सामुदायिक प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को घर-घर सर्वेक्षण कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया। साथ ही साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल के महत्व पर भी विशेष बल दिया गया।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर सीएचसी पयागपुर के अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. कुणाल मिश्रा, एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित वर्मा, बीईओ अनूप सिंह, सत्यपाल यादव, सीडीपीओ आनंद पाल, विमला कुमारी, बीपीएम प्रतिभा सोनकर, बीसीपीएम मनोज यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, डब्ल्यूएचओ एफएम अखिलेश तथा क्षितिज मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : कृष्ण चंद शुक्ला, पुलिस दर्पण, बहराइच।
