
आगरा ब्यूरो कार्यालय संवाददाता
सूरसदन में जुटेगा विहिप कार्यकर्ता और हिंदू समाज, दिनेश चंद्र होंगे मुख्य अतिथि, साध्वी ऋतंभरा देंगी आशीर्वचन
आगरा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ब्रज प्रांत का उद्घाटन समारोह 4 अक्टूबर को आगरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर एक बजे सूरसदन प्रेक्षागृह, संजय प्लेस में होगा।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार संगठन वर्ष 1964 से हिंदू समाज, धर्म, संस्कृति और देशहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय रहा है। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन सहित विभिन्न आंदोलनों में अशोक सिंघल की भूमिका को संगठन महत्वपूर्ण मानता है।
विहिप के अनुसार अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्रज प्रांत का उद्घाटन समारोह आगरा में रखा गया है।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि साध्वी दीदी मां ऋतंभरा आशीर्वचन देंगी। समारोह में विहिप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हिंदू समाज के गणमान्य लोग भी सहभागी होंगे।
समारोह के दौरान श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कारसेवा से जुड़े रहे कुछ विहिप कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। विहिप पदाधिकारियों ने हिंदू समाज से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है। उक्त जानकारी
कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रांत अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, ब्रज प्रांत। विभाग महामंत्री राहुल जोशी, रमेश त्यागी, राजेश कुमार, पवन दिवाकर, नवता व्यात्री, कमल अग्रवाल और सतीमा चौधरी समेत पदाधिकारियों ने दी।
