माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा NEC के अध्यक्ष श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता में आयोजित 73वीं उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) की पूर्ण बैठक में पूर्वोत्तर के लिए भविष्य की विकास यात्रा, क्षेत्रीय प्राथमिकताओं और क्रियान्वयन के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा हुई।
कनेक्टिविटी, निवेश, पर्यटन, कौशल विकास और व्यापार के नए अवसरों के साथ पूर्वोत्तर भारत अब देश की विकास गाथा का एक प्रमुख प्रेरक बन रहा है।
यह परिवर्तन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की दूरदर्शी सोच, पूर्वोत्तर के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता और Act East, Act Fast, Act First के मंत्र का प्रत्यक्ष परिणाम है।

