Police Darpan News……विकसित भारत’ के लक्ष्य को गति देने वाले और दुनिया को बराबर भगवान बुद्ध का शांति का पैग़ाम देने वाले अपने यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौक़े पर उनको पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक व अभूतपूर्व विजय पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

समय गवाह है कि आपके कुशल नेतृत्व में देश लगातार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान गढ़ रहा है। आपका सान्निध्य हमेशा ही जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता रहा है। यह पूंजी ही हमारी असली ताकत है।
अपना बहुमूल्य समय देकर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आपका हृदय से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री
