अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद
रिपोर्टर: पुलिस दर्पण
सीतापुर। “अपराध पर प्रहार, कानून का राज” के संकल्प के तहत सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आवश्यक अभिलेखीय जांच की जा रही है। कार्रवाई से वाहन चोरी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा होने की बात कही गई है।
सीतापुर पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। जिले को सुरक्षित एवं भयमुक्त बनाने के उद्देश्य से वाहन चोरों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, लॉक एवं सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
रिपोर्टर: पुलिस दर्पण

