कृष्ण चंद शुक्ला रिपोर्टर पुलिस दर्पण, बहराइच
बहराइच। विकासखंड पयागपुर में बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. राजेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुंटेहना तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर हटवा हरदास, लहड़ोरा और खुंटेहना में आयोजित नियमित टीकाकरण सत्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार कराने पहुंचे मरीजों तथा लाभार्थियों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता और टीकाकरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डॉ. राजेश कुमार ने नियमित टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर के अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, बीपीएम अनुपम शुक्ल सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
